न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता
Home » निर्देश » “चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले हरकत में आया प्रशासन: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, 5 दिन में सड़क और सीवरेज कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम — मलबा हटाने से लेकर सुरक्षा तक दिए कड़े निर्देश!”

“चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले हरकत में आया प्रशासन: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, 5 दिन में सड़क और सीवरेज कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम — मलबा हटाने से लेकर सुरक्षा तक दिए कड़े निर्देश!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुराना आरटीओ चौक एवं भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्रांतर्गत सिवरेज कार्य हेतु चल रहे निर्माण कार्यों एव खोदी गई सड़कों का त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पीडब्ल्यूडी के माध्यम से खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों पर सड़क किनारे जगह जगह मलवा पड़े होने पर तथा उसकी सफाई न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को त्वरित मलवा हटाए हुए जो भी कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को 05 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए यदि कार्य समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण नहीं किए गए तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि भारत माता मंदिर क्षेत्रांतर्गत चल रहे सीवरेज हेतु खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करना सुनाश्चित करे,निर्माण कार्यों से किसी भी क्षेत्रवासी, श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सड़को किनारे कोई भी मलवा एवं निर्माण सामग्री न हो,निर्माण कार्यों के साथ साथ ही मलवा को हटाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए हैकि उनके द्वारा जो भी सीवरेज एवं सड़कों की मरम्मत कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सिवरेज के लिए जो भी मैनहॉल पर कार्य किए जा रहे है उन पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कोई भी मैनहॉल खुला न हो।उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करे तथा जिससे कि चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार को कोई परेशानी एवं असुविधा न होने पाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्ण आरटीओ चौक के पास सिवरेज निर्माण कार्य के दौरान जो भी मलवा सड़क किनारे पड़ा है उसको तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए।निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता सी एल भारती ,ठेकदार प्रशांत पाराशर,रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: मेडिकल स्टोरों पर बढ़ी सख्ती, बिना पर्चे दवा देने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 5 4 8
Users Today : 315
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 5 4 8
Users Today : 315
Users Yesterday : 414