न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का खास संदेश—हर घर रोशन हो खुशियों से, हर दिल में जगे भाईचारे की लौ, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का अभेद्य पहरा BIG BREAKING:: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल अलर्ट! DM मयूर दीक्षित के सख्त आदेश, हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, अफवाहबाजों और अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई BIG BREAKING:: ₹16.57 करोड़ से बने बालिका छात्रावास का धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण BIG BREAKING:: दीपावली और कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को चमकाने में जुटा नगर निगम, 43 पर्यावरण मित्रों ने रातभर चलाया विशेष सफाई अभियान!
Home » आदेश » “अब घर बैठे होगा चुनावी काम! 65+ बुजुर्गों और दिव्यांगों के दरवाज़े पर पहुंचेंगे बीएलओ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बड़ा आदेश”

“अब घर बैठे होगा चुनावी काम! 65+ बुजुर्गों और दिव्यांगों के दरवाज़े पर पहुंचेंगे बीएलओ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बड़ा आदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि विसंगति वाले नोटिसों के मामलों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक बूथ पर ना आना पड़े।समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत अबतक प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार जांच कर ससमय निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में किसी एक मतदाता द्वारा 5 से अधिक मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा रही हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार ईआरओ स्वंय अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्रवाही करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप को अपने-अपने मंडलों में स्वयं जिलेवार विजिट कर सुपर चैकिंग के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अतरिक्त दोनों मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "घने कोहरे की चादर में हरिद्वार: शीतलहर के कहर से बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, 31 दिसंबर को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 6 7 3
Users Today : 47
Users Yesterday : 483
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 6 7 3
Users Today : 47
Users Yesterday : 483