न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का खास संदेश—हर घर रोशन हो खुशियों से, हर दिल में जगे भाईचारे की लौ, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का अभेद्य पहरा BIG BREAKING:: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल अलर्ट! DM मयूर दीक्षित के सख्त आदेश, हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, अफवाहबाजों और अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई BIG BREAKING:: ₹16.57 करोड़ से बने बालिका छात्रावास का धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण BIG BREAKING:: दीपावली और कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को चमकाने में जुटा नगर निगम, 43 पर्यावरण मित्रों ने रातभर चलाया विशेष सफाई अभियान!
Home » सुरक्षा » “कांवड़ यात्रा 2026: पृथ्वीराज चौहान चौक पर सुरक्षा का अभेद्य कवच, फायरमैन ध्यान सिंह तोमर और पुलिस की मुस्तैदी ने जीता श्रद्धालुओं का भरोसा!”

“कांवड़ यात्रा 2026: पृथ्वीराज चौहान चौक पर सुरक्षा का अभेद्य कवच, फायरमैन ध्यान सिंह तोमर और पुलिस की मुस्तैदी ने जीता श्रद्धालुओं का भरोसा!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पृथ्वीराज चौहान चौक पर फायर सर्विस और हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है।पृथ्वीराज चौहान चौक पर फायरमैन ध्यान सिंह तोमर, लीडिंग फायरमैन प्रेम सिंह, अतुल राठी और दिनेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहे। इनके साथ हरिद्वार पुलिस के जवान भी लगातार क्षेत्र में निगरानी करते हुए यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

फायर एवं पुलिस कर्मियों ने पूरे समय चौक पर निगरानी बनाए रखी, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग से आगे बढ़ने में भी सहायता प्रदान की गई।कांवड़ मेले के दौरान प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा 2026 को मिलेगा हाईटेक सुरक्षा कवच: अब बिना ‘ग्रीन कार्ड’ नहीं दौड़ेंगे यात्री वाहन, हर सफर होगा सुरक्षित और पारदर्शी!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 6 7 3
Users Today : 47
Users Yesterday : 483
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 6 7 3
Users Today : 47
Users Yesterday : 483