(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने सीसीआर चौक पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।
महापौर किरण जैसल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुविधा के लिए नगर निगम हरिद्वार द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा घाटों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर निगम लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। श्रद्धालुओं से प्लास्टिक शीट एवं अन्य प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करने की अपील की जा रही है। इसके लिए घाटों पर स्वच्छता वीर तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
महापौर ने सभी शिवभक्तों से स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल कांवड़ यात्रा में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही “स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार” का संकल्प साकार होगा




































Users Today : 43
Users Yesterday : 590
