न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » ख़ारिज » “अंकिता हत्याकांड में फिर नहीं मिली राहत! हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों की जमानत याचिका ठुकराई, जेल में ही रहेंगे पुलकित, अंकित और सौरभ”

“अंकिता हत्याकांड में फिर नहीं मिली राहत! हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों की जमानत याचिका ठुकराई, जेल में ही रहेंगे पुलकित, अंकित और सौरभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत के फैसले के बाद तीनों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

कोटद्वार की अदालत ने 30 मई 2025 को तीनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद दोषियों ने हाईकोर्ट में अपील के साथ जमानत और सजा पर रोक की मांग की थी। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने की।

सरकार और पीड़ित पक्ष की ओर से अदालत में मामले के साक्ष्यों और अभियोजन की दलीलों को मजबूती से रखा गया। अभियोजन के अनुसार जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान मामले में महत्वपूर्ण रहे। निचली अदालत में अभियोजन ने बड़ी संख्या में गवाह पेश किए थे।

राज्य सरकार का कहना है कि अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मामले में प्रभावी पैरवी की गई। हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद तीनों दोषियों की जेल में रहने की अवधि आगे जारी रहेगी। वहीं, उनकी अपील पर हाईकोर्ट में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042