न्यूज़ फ्लैश
“4 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को शिवालिक नगर से सलाम, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दी जोरदार बधाई” “बहादराबाद प्रेस क्लब को मिला नया नेतृत्व: बीबी चंदेला बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम में दिखी एकजुटता की ताकत” “देवभूमि के 4 सितारों का इंटरनेशनल धमाका: इंडो-नेपाल शूटिंग बॉल टेस्ट सीरीज में उत्तराखंड का जलवा, काठमांडू में दिखेगा दम!” “कोटद्वार में सजा उद्योगों का महाकुंभ, हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का भव्य समापन—उद्यमिता बनी प्रदेश की तरक्की की नई ताकत” “शिवालिक नगर के होटल में देर रात DJ को लेकर मचा बवाल, “DJ वाले बाबूजी” समेत 5 लोग पुलिस हिरासत में, शराब के नशे में हुई मारपीट के बाद रानीपुर पुलिस का त्वरित एक्शन” उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, हरिद्वार से तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के लेनदेन का खुलासा
Home » रफ़्तार » ‘मन की बात’ से प्रेरणा, पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले— पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड बन रहा ऑल-सीजन टूरिज्म हब

‘मन की बात’ से प्रेरणा, पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले— पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड बन रहा ऑल-सीजन टूरिज्म हब

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ एक प्रभावी जनसंवाद मंच है, जो देशभर में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार करता है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सामने लाते हैं, जिससे समाज में अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रमों में अक्सर उत्तराखंड का उल्लेख करते हैं, जिससे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रयासों और उनके उत्तराखंड दौरे का सीधा असर राज्य के पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है और बड़ी संख्या में पर्यटक राज्य का रुख कर रहे हैं। आदि कैलाश सहित कई प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘ऑल-सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार और आवासीय व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

 

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय लोगों की आजीविका में सुधार हो रहा है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। सरकार ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

137 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *