न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » नेतृत्व » “बहादराबाद प्रेस क्लब को मिला नया नेतृत्व: बीबी चंदेला बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम में दिखी एकजुटता की ताकत”

“बहादराबाद प्रेस क्लब को मिला नया नेतृत्व: बीबी चंदेला बने अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम में दिखी एकजुटता की ताकत”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। प्रेस क्लब बहादराबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल किसान में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में बीबी चंदेला को अध्यक्ष, हितेश चौहान को सचिव, संजय लांबा को सह सचिव, प्रमेन्द्र नारायण को उपाध्यक्ष तथा हनी कथरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक मंडल में सनत शर्मा और डॉ. अर्जुन नागियान को मनोनीत किया गया।बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सुखदेव सिंह निर्भय और पुरुषोत्तम खरोला सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सहमति के साथ संपन्न हुई, जिससे संगठन की एकजुटता झलकती नजर आई।इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 1 0
Users Today : 478
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 1 0
Users Today : 478
Users Yesterday : 343