
‘मन की बात’ से प्रेरणा, पर्यटन को नई रफ्तार: सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले— पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड बन रहा ऑल-सीजन टूरिज्म हब
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा















