न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » रफ़्तार » “आईआईटी रुड़की में गूंजा डिज़ाइन इनोवेशन का बिगुल: ‘एमएसएमई इनोवेटिव योजना’ से उद्योग–अकादमिक साझेदारी को मिली नई रफ्तार”

“आईआईटी रुड़की में गूंजा डिज़ाइन इनोवेशन का बिगुल: ‘एमएसएमई इनोवेटिव योजना’ से उद्योग–अकादमिक साझेदारी को मिली नई रफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने “एमएसएमई इनोवेटिव (डिज़ाइन) योजना” इंडस्ट्री–अकादमिक इंटरफेस पर अजीत सिंहवी इंस्टीट्यूट चेयर प्रोफेसरशिप के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम आईआईटी रुड़की के डिज़ाइन विभाग; विकास एवं सुविधा कार्यालय (डीएफओ-एमएसएमई), हल्द्वानी; सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; तथा इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर के सहयोग से 09 फरवरी, 2026 को भगवानपुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित किया गया।इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय विनिर्माण क्षेत्र तथा डिज़ाइन विशेषज्ञता/डिज़ाइन बिरादरी को एक साझा मंच पर लाना है। यह योजना अनुभवी डिज़ाइनरों द्वारा वास्तविक समय की डिज़ाइन समस्याओं के किफायती समाधान, नए उत्पाद विकास, उनके सतत सुधार तथा मौजूदा/नए उत्पादों में मूल्य संवर्धन हेतु विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करने का लक्ष्य रखती है।प्रो. इंदरदीप सिंह, अधिष्ठाता (इन्फ्रास्ट्रक्चर) एवं समन्वयक, डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर, आईआईटी रुड़की ने कार्यक्रम का समन्वयन किया तथा एमएसएमई इकाइयों से आए प्रतिभागियों के साथ एमएसएमई इनोवेटिव (डिज़ाइन) योजना का विस्तृत विवरण साझा किया। प्रो. अपूर्ब्बा कुमार शर्मा, अध्यक्ष, डिज़ाइन विभाग, आईआईटी रुड़की ने कार्यक्रम के दौरान “उद्यमों को उच्च प्रतिस्पर्धात्मकता, लाभप्रदता एवं स्थिरता की दिशा में प्रबंधित एवं रूपांतरित करना” विषय पर व्याख्यान दिया।अजय दिगंबर जैन, अध्यक्ष, सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; श्री प्रवीण गर्ग, अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री अमित गोयल, सचिव, सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; श्री आकाश सोनी, कोषाध्यक्ष, सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), रुड़की चैप्टर; श्री प्रेम सिंह, सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री दीप मणि मिश्रा, संयुक्त सचिव, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री सुन्दरम, कोषाध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर; श्री ज़ुबेर अहमद, कार्यालय प्रभारी, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए), रुड़की चैप्टर तथा डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर एवं डिज़ाइन विभाग, आईआईटी रुड़की के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न क्षेत्रीय उद्योगों एवं एमएसएमई इकाइयों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा चर्चा से लाभान्वित हुए

69 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 3
Users Today : 432
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 3
Users Today : 432
Users Yesterday : 718