न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » सेवा » “बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, देश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा; मंदिरों की व्यवस्थाओं हेतु दिए 10 करोड़ रुपये”

“बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, देश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा; मंदिरों की व्यवस्थाओं हेतु दिए 10 करोड़ रुपये”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को दस करोड़ रुपये का दान भी दिया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी सुबह पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। बदरी-केदारनाथ दर्शन कर मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी को दस करोड़ रुपये के दो चेक भेंट किए।

इनमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए पांच करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए पांच करोड़ रुपये दिए। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 7 7 4
Users Today : 257
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 7 7 4
Users Today : 257
Users Yesterday : 1234