न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “बैरागीवाला हत्याकांड में दून पुलिस का बड़ा एक्शन: खेत में पानी छोड़ने के विवाद में हुई थी विनोद कुमार की हत्या, चार आरोपियों के बाद अब फरार इम्तियाज भी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश”

“बैरागीवाला हत्याकांड में दून पुलिस का बड़ा एक्शन: खेत में पानी छोड़ने के विवाद में हुई थी विनोद कुमार की हत्या, चार आरोपियों के बाद अब फरार इम्तियाज भी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। बैरागीवाला हत्याकांड में दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में नामजद और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सहसपुर क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार बैरागीवाला क्षेत्र में खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसी विवाद के दौरान विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज की गिरफ्तारी को भी पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

दून पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को और गति मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ  "अवैध खनन माफियाओं पर टूटा प्रशासन का कहर! डीएम के कड़े निर्देशों के बाद खनन विभाग की विशाल कार्रवाई, लक्सर में गंगा रेत से भरे आठ रिटेल भंडारण एक साथ सीज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 5
Users Today : 12
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 5
Users Today : 12
Users Yesterday : 728