न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » योग » “योग से निरोगी जीवन का मंत्र: नेहरू स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा— “योग अब विश्व कल्याण का वैश्विक आंदोलन””

“योग से निरोगी जीवन का मंत्र: नेहरू स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा— “योग अब विश्व कल्याण का वैश्विक आंदोलन””

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः नेहरू स्टेडियम में भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि “योग केवल पार्ट ऑफ लाइफ नहीं, बल्कि वे ऑफ लाइफ है। योग निरोग जीवन का विश्वास देता है। यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

योग अब भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। योग संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है और आज दुनिया के अधिकांश देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं ने योग शिविर में भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” रखी गई है, जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित किया गया है।

वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे वैश्विक समर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था।

इस दौरान पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के पदाधिकारी, योग साधक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 7 5 2
Users Today : 235
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 7 5 2
Users Today : 235
Users Yesterday : 1234