न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » योग » मुख्यमंत्री आवास में योगाभ्यास: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को योग को जीवनशैली में शामिल करने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री आवास में योगाभ्यास: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को योग को जीवनशैली में शामिल करने का दिया संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री आवास परिसर में योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं भाग लेकर योग किया। उनके साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारीगण भी इस अवसर पर योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। यह आयोजन आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को योग के प्रति प्रेरित करना है।मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास के उपरांत उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आंतरिक शांति, आत्मबोध और मानसिक स्थिरता प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग हमारे प्राचीन सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो आज वैश्विक मंच पर भारत की पहचान बन चुकी है। योग भारतीय जीवनशैली की वह परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों ने समर्थन दिया। परिणामस्वरूप 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। आज पूरी दुनिया योग को अपनाकर न केवल स्वास्थ्य लाभ ले रही है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को भी सम्मान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखण्ड योग और ऋषि-मुनियों की पवित्र भूमि रही है। यहां की जलवायु और वातावरण योग के अभ्यास के लिए आदर्श है। सरकार का प्रयास है कि ग्राम स्तर

ALSO READ  "योग से निरोगी जीवन का मंत्र: नेहरू स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा— "योग अब विश्व कल्याण का वैश्विक आंदोलन""

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 7 7 4
Users Today : 266
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 7 7 4
Users Today : 266
Users Yesterday : 1253