न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » मनसा देवी और चंडी देवी में गंदगी बर्दाश्त नहीं होगी: दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि

मनसा देवी और चंडी देवी में गंदगी बर्दाश्त नहीं होगी: दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 2 जून। दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने सोमवार को तीर्थस्थल हरिद्वार में स्थित मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पवित्र स्थलों में किसी भी प्रकार की गंदगी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आपदा प्रबंधन सभा कक्ष में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जमदग्नि ने मंदिर परिसरों में बनी अवैध दुकानों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों की गरिमा बनाए रखने के लिए अव्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों पर नियंत्रण जरूरी है।दर्जाधारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर मंदिर परिसरों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए साफ-सफाई के साथ ही सड़क और रास्तों की हालत सुधारने को भी कहा।हरिद्वार के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने हरिद्वार करीडोर में ईको टूरिज्म विकसित करने का प्रस्ताव रखा। जमदग्नि ने सुझाव दिया कि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक जीव-जंतु उद्यान (जूलॉजिकल पार्क) बनाया जाए, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह बैठक मंदिरों की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सुविधा और हरिद्वार के समग्र विकास के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।दर्जाधारी का यह कदम तीर्थ नगरी में स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

ALSO READ  श्रावण कांवड़ मेला 2025: हरिद्वार में उत्तराखंड-यूपी पुलिस की समन्वय बैठक, सुरक्षा और यातायात योजनाओं पर बनी रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 861