न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हमला » हरिद्वार में खौफ: होटल कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, हमलावर फरार

हरिद्वार में खौफ: होटल कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, हमलावर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र की गुंसाई गली में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन अज्ञात बदमाशों ने एक होटल कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोली लगने से कारोबारी अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।अरुण कुमार, मूल रूप से रोहतक (हरियाणा) के ग्राम सातला के निवासी हैं और हाल ही में उत्तरी हरिद्वार स्थित होटल खन्ना रेजिडेंसी को लीज पर लेकर चला रहे थे। शाम करीब छह बजे वे होटल के बाहर आइसक्रीम खा रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर अचानक गोलियां चला दीं। दो गोलियां उन्हें लगीं—एक हाथ में और दूसरी पीठ में।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे और जांच की। पुलिस इसे किसी पुरानी रंजिश का नतीजा मान रही है, जिसकी जड़ें हरियाणा से जुड़ी हो सकती हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और शहर भर में चेकिंग अभियान चलाया गया है।

पुलिस ने जल्द हमलावरों की पहचान कर मामले के खुलासे का दावा किया है।

ALSO READ  “हरिद्वार में विजिलेंस टीम पर हमला: पथरी के बहादुरपुर जट में सुबह-सुबह छापेमारी के दौरान बवाल, आरोपियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज की तैयारी — इलाके में पुलिस तैनात, हालात पर कड़ी नजर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930