न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » कार्यवाही » मामा ने 13 साल की भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

मामा ने 13 साल की भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)- 14 जून 2025उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मौसेरे मामा पर अपनी 13 साल की भांजी को हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी, तहरीर में पिता ने आरोप लगाया था कि बीते दिनों वह अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गए थे. इस दौरान उसकी दो नाबालिग बेटी भी साथ में अस्पताल आई थी। पत्नी के उपचार के दौरान बेटियों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिता ने अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों को उनकी मौसी के घर में सुरक्षित छोड़ दिया था।

आरोप है कि 9 जून 2025 की रात को 13 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रही थी, इसी दौरान पीड़िता का मौसेरा मामा जिसकी उम्र करीब 30 साल है, उसने नाबालिग का मुंह दबाया और फिर मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। 11 जून को पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को देते हुए आपबीती बताई, जिसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गया था, जिसके बाद आज टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 1 6
Users Today : 261
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 1 6
Users Today : 261
Users Yesterday : 523