न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा”
Home » बैठक » “क्लीन एंड ग्रीन कांवड़ यात्रा 2025” की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, सेवा ऐप से लेकर सुरक्षा तक होगा हर पहलू हाईटेक

“क्लीन एंड ग्रीन कांवड़ यात्रा 2025” की ओर बड़ा कदम: मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, सेवा ऐप से लेकर सुरक्षा तक होगा हर पहलू हाईटेक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मेला नियंत्रण भवन में कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्लीन और ग्रीन कांवड़ यात्रा का संदेश देने पर विशेष बल दिया और इसे आगामी कुंभ मेले का पूर्वाभ्यास बताया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड कांवड़ सेवा ऐप तैयार किया जाए, जिसमें श्रद्धालुओं की सभी जानकारियां हों और इसका उपयोग हर साल हो। यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाए, ढाबों व होटलों की सुरक्षा जांच, फूड लाइसेंस, रेट लिस्ट, होटल स्वामी का नाम अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो। ओवर रेटिंग या नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मार्ग पर हर घंटे सफाई हो, हर 1-2 किमी पर मोबाइल टॉयलेट, कूड़ा निस्तारण गाड़ियां, हर 2-3 किमी पर हेल्थ सेंटर, एम्बुलेंस, मेडिकल स्टाफ, रैन बसेरे, टेंट सिटी, आरओ टैंकर व वाटर एटीएम की व्यवस्था हो। हेल्पलाइन नंबर जारी कर जनता को जानकारी दी जाए।मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए और कहा कि “क्या करें और क्या न करें” की जानकारी जगह-जगह प्रदर्शित हो। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, GIS मैपिंग आधारित ट्रैफिक प्लान और AI आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जाए। SDRF, NDRF की तैनाती, भूस्खलन चेतावनी प्रणाली सक्रिय रखने और घाटों पर एनाउंसमेंट सिस्टम मजबूत करने के निर्देश दिए।

डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने बताया कि मेला 11 से 23 जुलाई 2025 तक चलेगा और इसे 16 सुपर जोन, 37 जोन, 134 सेक्टर में बांटा गया है। चारधाम यात्रियों, स्थानीय लोगों और कांवड़ियों के लिए अलग यातायात व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।

इस समीक्षा बैठक में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

148 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 8 2
Users Today : 87
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 9 8 2
Users Today : 87
Users Yesterday : 866