न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » झूठी लूट की साजिश बेनकाब: बाइक से टक्कर के बाद बदले की नीयत से रची चार लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने दो घंटे में किया पर्दाफाश

झूठी लूट की साजिश बेनकाब: बाइक से टक्कर के बाद बदले की नीयत से रची चार लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने दो घंटे में किया पर्दाफाश

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना में पुलिस ने महज दो घंटे में चार लाख रुपये की कथित लूट का भंडाफोड़ कर दिया। घटना तब शुरू हुई जब रात में 112 नंबर पर मुर्सलीन नामक युवक ने सूचना दी कि ग्राम लहबोली के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली सवार से ₹4 लाख रुपये लूट लिए हैं।

सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरूआती पूछताछ में संदेह गहराया क्योंकि न तो कोई चश्मदीद मिला और न ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में कोई लूट दिखाई दी।

पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर हकीकत सामने आई। असल में मुर्सलीन और उसके साथी किसान मुंजी (धान) बेचकर देवबंद से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक बाइक की हल्की टक्कर हो गई, जिससे कहासुनी हो गई। इसी झगड़े में बदले की भावना से मुर्सलीन ने झूठी लूट की सूचना देकर मोटरसाइकिल सवारों को फंसाने और किसानों के पैसे को ‘माफ’ कराने की योजना बना डाली।

लेकिन पुलिस की सतर्कता ने साजिश को नाकाम कर दिया। ट्रैक्टर के टूल बॉक्स से ₹4 लाख की पूरी रकम बरामद कर ली गई। इसके साथ ही दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी गईं और मुर्सलीन सहित अफजल, सद्दाम, और तैमूर उर्फ भूरा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया।

इस मामले ने यह साफ कर दिया कि पुलिस की तत्परता और जांच प्रणाली के चलते कोई भी अपराध या साजिश ज्यादा देर टिक नहीं सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938