न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार
Home » निर्देश » “जनता दरबार में इब्राहिमपुर के मोहम्मद तालिब ने उठाई स्कूल की बदहाली की आवाज, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश”

“जनता दरबार में इब्राहिमपुर के मोहम्मद तालिब ने उठाई स्कूल की बदहाली की आवाज, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 28 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में लोगों ने जलभराव, पेयजल संकट, अतिक्रमण, बिजली कनेक्शन, भूमि विवाद और खराब सड़कों जैसी समस्याएं सामने रखीं। इब्राहिमपुर गांव से आए मोहम्मद तालिब ने शिकायत की कि गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की भारी कमी है, भवन जर्जर हो चुका है, केवल एक शौचालय है और उसमें भी बालिकाओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है।

रसोईघर की छत बरसात में टपकती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए

और कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दरबार में अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति से लोगों में संतोष देखने को मिला।

 

ALSO READ  आपदा प्रभावित स्कूलों पर शिक्षा मंत्री सख्त: क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें, बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा में न हो समझौता – डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 4 9 3
Users Today : 1046
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 4 9 3
Users Today : 1046
Users Yesterday : 930