न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » हादसा » उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी मैक्स वाहन, 8 की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी मैक्स वाहन, 8 की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग, जांच में जुटी पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मुवानी-सुनी पुल के पास एक मैक्स वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पिथौरागढ़ पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन हादसे में इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया कि उसके परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, या ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री ने भी घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

ALSO READ  "कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 2
Users Today : 722
Users Yesterday : 672