न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस! BIG BREAKING:: सड़क हादसे में कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार का निधन, हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई BIG BREAKING:: लकड़ी के सौदे में 6 लाख की चपत लगाकर दो साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, ₹5 हजार के इनामी को ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हरिद्वार पुलिस ने गाजीपुर से दबोचा!
Home » कार्यवाही » “कांवड़ मेले में ज़हर बेचने की साजिश नाकाम: कप्तान तृप्ति भट्ट की जीआरपी टीम ने दिल्ली से आए शातिर स्मैक तस्कर को धर दबोचा, धर्मनगरी को नशे से किया मुक्त”

“कांवड़ मेले में ज़हर बेचने की साजिश नाकाम: कप्तान तृप्ति भट्ट की जीआरपी टीम ने दिल्ली से आए शातिर स्मैक तस्कर को धर दबोचा, धर्मनगरी को नशे से किया मुक्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में इस समय कांवड़ मेला अपने चरम पर है, जहां लाखों श्रद्धालु आस्था से ओतप्रोत होकर गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं। लेकिन इसी आस्था के महाकुंभ में कुछ असामाजिक तत्व नशे का ज़हर घोलने की फिराक में भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे ही एक शातिर तस्कर को कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है।घटना रेलवे स्टेशन हरिद्वार की है, जहां कांवड़ मेले के दृष्टिगत संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर विपरीत दिशा में भागने लगा। जीआरपी टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशन पुत्र मातादीन, निवासी झुग्गी 36/154, डेयरी वाला बाग, पश्चिम बिहार, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष बताया। उसकी तलाशी में 4.10 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई।आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी हरिद्वार में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। रोशन 9वीं कक्षा से फेल है और दिल्ली में दर्जनों मुकदमों में वांछित है। वह चोरी, झपटमारी और नशा तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह कांवड़ मेले के दौरान अधिक कमाई के लालच में हरिद्वार आया था, ताकि श्रद्धालुओं को स्मैक बेचकर मुनाफा कमा सके।

कप्तान तृप्ति भट्ट ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि, “स्मैक जैसे घातक नशे की तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी बाकी टीमें भी इसी तरह मुस्तैदी से काम कर रही हैं और आगे भी ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

ALSO READ  “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन”

पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ममता गोला, एसआई अनुज सिंह, कांस्टेबल पृथ्वी नेगी, खलील जावेद व जयपाल सैनी शामिल रहे, जिन्होंने इस सफलता को अंजाम दिया।

हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ एक तस्कर के मंसूबों पर पानी फेरने वाली है, बल्कि यह पूरे समाज को एक मजबूत संदेश भी देती है कि धर्मनगरी में किसी भी हाल में नशे की कोई जगह नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 6
Users Today : 726
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 0 6
Users Today : 726
Users Yesterday : 672