(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज़। हरिद्वार के दुधाधारी चौक के पास रविवार को ई-रिक्शा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहनों में सवार कई यात्री सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।








































Users Today : 227
Users Yesterday : 522






