न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » कार्यवाही » कांवड़ मेले की आड़ में चल रही थी नशा तस्करी की बड़ी साजिश, A.N.T.F. ने 21 किलो गांजे के साथ तस्कर को धर दबोचा, लाखों की खेप बरामद

कांवड़ मेले की आड़ में चल रही थी नशा तस्करी की बड़ी साजिश, A.N.T.F. ने 21 किलो गांजे के साथ तस्कर को धर दबोचा, लाखों की खेप बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेले के बीच नशा तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) की टीम ने 14/15 जुलाई 2025 की रात थाना कलियर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेडपुर स्थित साहजीपीर तिराहे पर चैकिंग के दौरान एक तस्कर को 21 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साबिर हुसैन पुत्र औसाब नबी उर्फ मुन्ना खान निवासी गली नंबर 2, विजयनगर, सुदामापुरी, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह काफी समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त है और पूर्व में भी दो बार एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। उसने यह गांजा दिल्ली से खरीदा था और इसे बेडपुर, कलियर निवासी एक महिला को सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत थाना कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 191/25 दर्ज कर लिया है और वांछित महिला तथा अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रणजीत तोमर, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश व सुनील तथा महिला कांस्टेबल दीपा शामिल रहे

हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले के साथ-साथ नशा तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 0 1
Users Today : 246
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 0 1
Users Today : 246
Users Yesterday : 523