न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद – एक आरोपी फरार

हरिद्वार में नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद – एक आरोपी फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार – 24 जून 2025औषधि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री के मामले का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक दवाइयाँ बरामद की गईं हैं, वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया।यह छापेमारी वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार, ज्वालापुर पीठ बाजार स्थित ‘लिमरा मेडिकल’ में प्रतिबंधित मादक दवाइयों की गैरकानूनी बिक्री की जा रही थी।सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें औषधि विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस बल के सहयोग से लिमरा मेडिकल पर छापेमारी की, परंतु मेडिकल स्टोर से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

इसके पश्चात टीम ने मेडिकल संचालक जुबैर अली के निवास पर, जो दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित है, दबिश दी। वहां उसकी अनुपस्थिति में, उसके सहयोगी आमिर सुहैल की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयाँ बरामद की गईं, जिनमें शामिल हैं:

  • ट्रामाडोल (Tramadol) – 382 टैबलेट्स
  • एल्प्राजोलाम (Alprazolam) – 4350 टैबलेट्स
  • कोडीन फॉस्फेट (Codeine Phosphate) – 50 शीशियाँ

जैसे ही जुबैर अली को छापेमारी की भनक लगी, वह मौके से फरार हो गया। वहीं, आरोपी आमिर को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है।

इस पूरे प्रकरण में NDPS एक्ट (1985) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

टीम में सम्मिलित अधिकारीगण के नाम एवं पद:

  1. श्रीमती अनीता भारती – वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, हरिद्वार
  2. श्री हरीश सिंह – औषधि निरीक्षक
  3. श्रीमती मेघा – औषधि निरीक्षक
  4. श्री देवेंद्र सिंह तोमर – उप निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर
  5. श्री आलोक नेगी – कांस्टेबल, कोतवाली ज्वालापुर
  6. श्री करम सिंह चौहान – कांस्टेबल, कोतवाली ज्वालापुर
ALSO READ  "दीवार कूदकर पहुंचा मास्टरमाइंड खालिद, मोजे में मोबाइल छिपा परीक्षा हॉल से किया पेपर लीक, सुरक्षा पर उठे सवालों का तूफान"

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन मादक पदार्थों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी जुबैर अली की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 9 3 4
Users Today : 94
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 9 3 4
Users Today : 94
Users Yesterday : 731