न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस, शिवालिक नगर चौक पर फूंका सरकार का पुतला BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी
Home » कार्यवाही » हाईवे बना अखाड़ा: दिल्ली-हरियाणा के युवकों और टैंकर चालक में भिड़ंत, पुलिस ने कोतवाली में पढ़ाया सबक

हाईवे बना अखाड़ा: दिल्ली-हरियाणा के युवकों और टैंकर चालक में भिड़ंत, पुलिस ने कोतवाली में पढ़ाया सबक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक तेल टैंकर चालक और दिल्ली-हरियाणा से आए युवकों के बीच मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। गाड़ी को आगे-पीछे करने के विवाद पर दोनों पक्षों में हाईवे पर ही जमकर लात-घूंसे चले। सड़क पर हो रहे इस हंगामे का कुछ राहगीरों ने वीडियो बनाकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया।घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे की है। सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा के अनुसार ऊंचे पुल के पास राइस मिल तिराहा कट पर एक तेल टैंकर और कार सवार युवकों के बीच रास्ता देने को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इस झगड़े को देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई।सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने रात्रि अधिकारी रणबीर रमोला व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर हरिलोक तिराहे पर सभी को रोका और पूछताछ के लिए ज्वालापुर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने सरेआम सड़क पर झगड़ा, मारपीट और हुड़दंग करने पर सभी को जमकर फटकार लगाई और कानून की सख्ती से अवगत कराया।

कार चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान किया गया, जबकि सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में सभी के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम की कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस ने सभी को चेतावनी दी कि भविष्य में हरिद्वार में ऐसी किसी भी घटना को अंजाम दिया तो कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

ALSO READ  हरिद्वार में दहेज कांड का खुलासा: शादी के 3 साल बाद बहू की हत्या, आरोपी पति सागर खेड़ी पुल से दबोचा गया

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

1. कुनाल पुत्र सुमेर सिंह, निवासी जन्नत विहार, नजफगढ़, दिल्ली

2. केशव पुत्र साहब सिंह, निवासी सैनिक एनक्लेव, नई दिल्ली

3. पुनीत पुत्र दिलबाग, निवासी कुलासी, झज्जर, हरियाणा

4. साहिल पुत्र जनवन्त सिंह, निवासी गोईला विहार, दिल्ली

5. हर्ष पुत्र ओमप्रकाश, निवासी जन्नत विहार कॉलोनी, नजफगढ़, दिल्ली

पुलिस की सख्ती के चलते युवकों ने आगे से ऐसी गलती न करने का भरोसा दिलाया और माफीनामा भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 6 7
Users Today : 619
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 6 7
Users Today : 619
Users Yesterday : 836