न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » हड़कंप » “हाईटेंशन लाइन बनी मौत का जाल, देखते ही देखते लपटों में घिरा ट्रक; रुड़की फायर ब्रिगेड की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट, सुरक्षित बची लोगों की जान”

“हाईटेंशन लाइन बनी मौत का जाल, देखते ही देखते लपटों में घिरा ट्रक; रुड़की फायर ब्रिगेड की बहादुरी से टला बड़ा विस्फोट, सुरक्षित बची लोगों की जान”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में हाईटेंशन बिजली लाइन गिरने से भीषण आग लग गई।

समय रहते फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।जानकारी के अनुसार सोमवार को फायर स्टेशन रुड़की को सूचना मिली कि राजमहल होटल के निकट खड़े एक ट्रक में आग लगी हुई है।

सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन गिरने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है।फायर कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन देखा कि बिजली की लाइन अभी भी चालू थी। इस पर कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराया गया तथा चेतक मोबाइल को विद्युत उपकेंद्र भेजा गया।

बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बंद किए जाने के बाद फायर यूनिट ने पंपिंग के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फायर अधिकारियों के अनुसार आग की लपटें ट्रक के डीजल टैंक तक पहुंच रही थीं। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो डीजल टैंक फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। फायर सर्विस की तत्परता के चलते इस खतरे को टाल दिया गया।घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के अभियान में डीवीआर विपिन सिंह, एलएफएम विपिन सैनी, फायरमैन हरीशचंद्र, सुनील सिंह और अभिषेक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ALSO READ  बहादराबाद थाना क्षेत्र में खेत से युवक का शव बरामद, सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिलने पर हत्या की आशंका गहराई, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 0 9
Users Today : 101
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 0 9
Users Today : 101
Users Yesterday : 1368