(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ।
शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु, संभवतः हथौड़े से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
Post Views: 35






































Users Today : 333
Users Yesterday : 398
