न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » हादसा » “बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से पलटी पिकअप, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती”

“बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से पलटी पिकअप, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जिले के बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन सामान्य रूप से चल रहा था, तभी सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थीकि पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में मेहवड़ कलां निवासी दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वरुण नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। लगातार हो रहे हादसों ने इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 4 8
Users Today : 775
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 4 8
Users Today : 775
Users Yesterday : 786