न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » बैठक » “कुंभ 2027 महाआयोजन की मेगा तैयारी: ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईलेवल मंथन, साधु-संतों से लेकर होटल कारोबारियों तक सबकी राय से बनेगा मास्टर प्लान!”

“कुंभ 2027 महाआयोजन की मेगा तैयारी: ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईलेवल मंथन, साधु-संतों से लेकर होटल कारोबारियों तक सबकी राय से बनेगा मास्टर प्लान!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज मेला भवन सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी कुंभ मेला 2027 की जिम्मेदारी सम्हाल रहे श्री योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व उपसमिति के अन्य सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसमें श्री योगेन्द्र सिंह रावत व श्री नवनीत सिंह द्वारा सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे गए।इस दौरान एसपी ट्रैफिक/क्राईम निशा यादव द्वारा अब तक यातायात प्रबंधन हेतु तैयार किए गए प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की गई तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों का जवाब दिया गया।अपने संबोधन के दौरान श्री योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सदस्यों को ये भरोसा दिलाया गया कि प्लान तैयार करते वक्त श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी/टेंपो/रिक्शा युनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सभी से आपेक्षित सहयोग की कामना करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग-अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय नितांत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 1
Users Today : 312
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 1
Users Today : 312
Users Yesterday : 398