न्यूज़ फ्लैश
“Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण” “Laksar: में खनन माफियाओं का दुस्साहस! कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग टीम पर हमला, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप” “Haridwar में ‘लखपति दीदियों’ का भव्य सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा ने 31 महिलाओं को किया सम्मानित” “कांवड़ यात्रा से पहले Roorkee में बड़ा मंथन! व्यापारियों और सेवा संस्थाओं के सुझावों पर जेएम का बड़ा ऐलान”
Home » हड़कंप » “HARIDWAR: पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में जांच तेज”

“HARIDWAR: पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में जांच तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज़। रिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के समीप दो साधुओं के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों शव जंगल क्षेत्र में मिट्टी के नीचे दबे मिले, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के आधार पर जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात शेखर सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम भी विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को मंदिर से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस को मंदिर के मुख्य पुजारी सहित कुछ अन्य व्यक्तियों पर शक है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जा रही है।पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिले साक्ष्यों तथा अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दो साधुओं के शव मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 3 6 2
Users Today : 683
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 3 6 2
Users Today : 683
Users Yesterday : 831