न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » ऐलान » “कांवड़ यात्रा से पहले Roorkee में बड़ा मंथन! व्यापारियों और सेवा संस्थाओं के सुझावों पर जेएम का बड़ा ऐलान”

“कांवड़ यात्रा से पहले Roorkee में बड़ा मंथन! व्यापारियों और सेवा संस्थाओं के सुझावों पर जेएम का बड़ा ऐलान”

(शहजाद अली हरिद्वार)Roorkee। कांवड़ यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा जनसहयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग एवं उससे संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में लगने वाले यातायात जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए दोपहिया वाहनों के लिए विशेष अनुमति पास जारी किए जाने का अनुरोध किया।

बैठक में पिरान कलियर क्षेत्र की नहर की सफाई का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके। इसके अतिरिक्त नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित नए पुल को कांवड़ यात्रा से पूर्व संचालित किए जाने का अनुरोध किया गया, ताकि शहर में यातायात का दबाव कम हो तथा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके।

स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों, जिनमें समर्पण, कांवड़ सेवा दल सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था केवल 3 से 4 घंटे के लिए श्रद्धालुओं को जल, फल, शरबत अथवा भोजन वितरण जैसी सेवा करना चाहती है, तो ऐसे अल्पकालिक सेवा कार्यों के लिए अनुमति की अनिवार्यता न रखी जाए अथवा प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग सेवा कार्यों में सहभागिता कर सकें।

ALSO READ  "कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि अब ₹2 करोड़, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बोले—वीरों का शौर्य सदैव देश को देता रहेगा प्रेरणा"

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है। इसके लिए प्रशासन सभी हितधारकों के सुझावों का स्वागत करता है तथा व्यवहारिक एवं जनहित से जुड़े सुझावों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन में प्रशासन, व्यापार मंडल, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग एवं समन्वय से ही यात्रा का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सकता है।

बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद कश्यप, नरेश यादव, व्यापारी नेता धीर सिंह रोड, रामगोपाल कंसल, प्रदीप गोयल, अमित अग्रवाल, भारत कपूर, शशिकांत,अरुण कोहली, अंकुर मिनोचा, ध्रुव गुप्ता, सुमित आहूजा सहित व्यापार मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 7
Users Today : 11
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 7
Users Today : 11
Users Yesterday : 1035