न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हड़कंप » हरिद्वार कांड: सिडकुल में जबरन उगाही-गालीगलौज करते पकड़े गए चार पीआरडी जवान, तत्काल निलंबित — एक को मूल जनपद भेजा गया, विभाग में मचा भूचाल

हरिद्वार कांड: सिडकुल में जबरन उगाही-गालीगलौज करते पकड़े गए चार पीआरडी जवान, तत्काल निलंबित — एक को मूल जनपद भेजा गया, विभाग में मचा भूचाल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के समक्ष 06 अक्टूबर को शिकायतकर्ता दिव्यांश के द्वारा शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसमें उनके द्वारा सिडकुल में तैनात पीआरडी स्वंय सेवकों महेश चन्द, बीरमपाल, सतीश कुमार, लक्ष्मण सिंह द्वारा जबरन उगाही, एवं मारपीट किये जाने की शिकायत करते हुए उसके प्रमाण उपलब्ध कराये गये थे। जिलाधिकारी मयूद दीक्षित द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय द्वारा जांच हेतु दोनो पक्षों को 8 अक्टूबर जनपद मुख्यालय में बुलाया गया, जिसमें दोनों पक्षों को सुनने के उपरान्त शिकायतकर्ता दिव्यांश के साथ गाली गलोच एवं अनावश्यक धनराशि वसूलने के लगाए गए आरोप को चारों पीआरडी द्वारा स्वीकार किया गया।

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय ने चारों पीआरडी स्वयं सेवकों शिकायतकर्ता के साथ गाली गालेच करने, जबरन उगाही का दोषी पाए जाने एवं अपने कृत्य से विभागीय छवि को धूमिल करने के कारण 8 अक्टूबर से अग्रिम आदेशों तक निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने निलम्बित सभी पीआरडी स्वंय सेवकों पीआरडी स्वंय सेवकों महेश चन्द, बीरमपाल, सतीश कुमार को शपथ पत्र लिखित रूप में सम्बन्धित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के समक्ष 01 सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, शपथ पत्र प्राप्त न होने की दशा में सम्बन्धितों के विरूद्ध और अधिक सख्ती से विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जबकि पीआरडी स्वंय सेवक लक्ष्मण सिंह को निलम्बित करते हुए जनपद हरिद्वार से मूल जनपद पौड़ी गढ़वाल हेतु वापस भेजते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से उक्त प्रकरण मी पीआरडी एक्ट के तहत सख्ती से कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

ALSO READ  "हरिद्वार के श्यामपुर फ्लाईओवर पर तड़के दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत, चार घायल, घटनास्थल पर मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 9
Users Today : 102
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 9
Users Today : 102
Users Yesterday : 930