न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » Uncategorized » “हरिद्वार को मिला नया नेतृत्व: मयूर दीक्षित बने जिलाधिकारी, पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद”

“हरिद्वार को मिला नया नेतृत्व: मयूर दीक्षित बने जिलाधिकारी, पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरिद्वार को नया जिलाधिकारी दिया है। आईएएस मयूर दीक्षित को हरिद्वार का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी गढ़वाल जिले में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें टिहरी के साथ-साथ संस्कृति विभाग के निदेशक और अपर सचिव (संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग) के पदों से मुक्त कर हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह बदलाव हरिद्वार नगर निगम घोटाले के बाद सामने आया है, जिसमें पूर्व जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह समेत तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया था। ऐसे में सरकार ने जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। मयूर दीक्षित एक सुलझे हुए और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं। अब उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे हरिद्वार में सुशासन स्थापित करेंगे और नगर निगम से जुड़े मामलों में सुधार लाएंगे।

हरिद्वार जैसे धार्मिक और संवेदनशील जिले की कमान संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है, और सरकार को मयूर दीक्षित से सकारात्मक परिणामों की उम्मीद है।

ALSO READ  रुड़की: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक फरार – पुलिस की कांबिंग जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496