न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा BIG BREAKING:भारी बारिश का अलर्ट! देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश BIG BREAKING:मुफ्ती शमून कासमी का बड़ा बयान: “भाजपा ने मुसलमानों को वोट बैंक नहीं, देश की मुख्यधारा से जोड़ा” BIG BREAKING:हरिद्वार में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, 650वीं जयंती पर घर-घर पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी BIG BREAKING:ग्लेशियर झीलों से लेकर नदियों तक ‘हाई अलर्ट’ पर धामी सरकार, मदन कौशिक ने दिए 24×7 निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश
Home » Uncategorized » रुड़की: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक फरार – पुलिस की कांबिंग जारी

रुड़की: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक फरार – पुलिस की कांबिंग जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)कोतवाली रुड़की क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान सोलानी पुल के पास नहर पटरी पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग अभियान तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई एक लूट की घटना के संबंध में आरोपियों की तलाश के लिए कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। आज सुबह जब टीम नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी, तभी स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान सोलानी पुल के पास एक अन्य टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों आरोपी स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए और वहीं से पुलिस पर फिर से फायरिंग शुरू कर दी।

 

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश – अगम रावल (23 वर्ष), निवासी ग्राम कोंडा, जिला झज्जर, हरियाणा – पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे तत्काल सिविल अस्पताल, रुड़की में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें कांबिंग अभियान चला रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

ALSO READ  “सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने अफसरों को सुनाई सख्त हिदायत — शिक्षा विभाग की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराज़गी, बोलीं- सुधार करो वरना होगी सख्त कार्रवाई!”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 1 0
Users Today : 155
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 1 1
Users Today : 156
Users Yesterday : 1179