न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » जनसैलाब » “सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार बना आस्था का महासागर: 76.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, हर की पैड़ी से घाटों तक उमड़ा जनसैलाब”

“सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार बना आस्था का महासागर: 76.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, हर की पैड़ी से घाटों तक उमड़ा जनसैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। हर की पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर देर शाम आरती दर्शन तक लगभग 76 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि देर शाम तक भी श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी रहा और स्नान का क्रम चलता रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों ने व्यापक व्यवस्थाएं कीं। हर की पैड़ी और प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंधन किया गया।

गंगा आरती के दौरान भी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की है।मीडिया सेल पुलिस कार्यालय हरिद्वार के अनुसार स्नान पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहा है।

ALSO READ  "जंतर-मंतर की ओर कूच! पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हरिद्वार में गूंजा जनसैलाब, 25 नवंबर की महारैली के लिए जबरदस्त माहौल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 2 1
Users Today : 113
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 2 1
Users Today : 113
Users Yesterday : 1368