
“सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार बना आस्था का महासागर: 76.50 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, हर की पैड़ी से घाटों तक उमड़ा जनसैलाब”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। हर की पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर देर शाम आरती दर्शन तक लगभग 76 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्यों के लिए















