न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » जनसैलाब » “गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”

“गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। आज आरएलडी नेता उबेदुर्रहमान मोंटी द्वारा अपने कैंप कार्यालय पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें आरएलडी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्त्ताओं व क्षेत्रीय जनता को संबोधित किया और आगामी दो मई को जयंत चौधरी की होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत व अब्बास के संचालन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आरएलडी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक सिंह त्यागी ने कहा कि जब चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्र का बराबर बजट जारी किया,

ताकि ग्रामीण क्षेत्र का शहरी क्षेत्र अनुसार विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जब सड़क पर किसान बैलगाड़ी लेकर जाता था, तो उसका चालान किया जाता था, इस पर लगाम कसते हुए चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जहां साहब की गाड़ी चलेगी, वही किसान की बैलगाड़ी भी दौड़ेगी।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान, मजदूर, शोषित, वंचित वर्गों को समानता दिलाने में समय दिया। आज उत्तराखंड में आरएलडी का जनाधार बढ़ा है और मोंटी जैसे “एनर्जेटिक” युवा पार्टी में है, निश्चित ही मंगलोर की सीट आरएलडी के खाते में जाएगी।

उन्होंने सभी से आगामी दो मई को भारी संख्या में हरजौली जट्ट गांव पहुंचने का आह्वान किया। वहीं आरएलडी के युवा नेता उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी ने कहा कि आगामी दो मई को आरएलडी अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का भव्य स्वागत ओर सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को आश्वस्त किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। साथ ही कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के युवा, शिक्षित और मृदुभाषी नेता है। आगामी समय में देश उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखेगा।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने कहा कि चौधरी साहब का अंश उनके पोते जयंत में दिखाई देता है, उनके पदचिन्हों पर चलकर आरएलडी को आगे बढ़ाया जा रहा है। जनसभा को जम्मू कश्मीर के प्रभारी विनय प्रधान, कृष्णपाल राठी, शैलेंद्र पंवार, राजीव चौधरी, अशोक बालियान, देवपाल राठी, हरमीत लोहान, उदयवीर चहल, सुधीर चौधरी, मोरध्वज चौधरी, जय कुमार पंवार, राजीव प्रधान, सुंदर प्रधान, डॉ. सैयद नासिर आदि ने भी संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत व अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

सभी ने एक स्वर में हुंकार भरी कि आगामी दो मई जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। वहीं बाद में मोंटी ने सभी गणमान्यजनों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। जनसभा में खलील चेयरमैन, भूरा चौधरी, अमजद उस्मानी, नदीम अमीन, इरशाद मलिक, राव जी, आसिफ मलिक, एहसान मेंबर, महबूब मेंबर, रियासत अंसारी, कलीम मेंबर, भालू भाई, अक्कम भाई, चौधरी अकबर, गुलाम अब्बास, खालिद, जमील, जुल्फिकार ठेकेदार, चौधरी शराफत, चौधरी कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938