न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » परिणाम » “सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान”

“सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। एच आर पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्सा अंसारी ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

छात्रा की सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने बधाई देते हुए विद्यालय के मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 13 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विद्यालय के कुश राणा ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.60 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और प्रथम चौधरी ने 95.60 फीसदी अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अर्पित शर्मा ने 94.80, शुभम कुमार ने 94, अंशुल ने 94, पंकज कुमार ने 93.80, मोहम्मद समद ने 92.80, मयंक ने 92.20, गुरु आशीष कौर ने 92, अंश सैनी ने 91 और अभिनव बालियान ने 90.80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय के 32 छात्र – छात्राएं 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल, निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल और प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने मेधावी छात्र – छात्राओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों और स्टॉफ को भी सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ALSO READ  "एंजिल्स एकेडमी बहादराबाद ने बोर्ड परीक्षाओं में रचा सफलता का इतिहास – कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने हासिल की श्रेष्ठतम उपलब्धियाँ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 6
Users Today : 159
Users Yesterday : 930