न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निर्देश » “हरिद्वार ग्रामीण में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का गढ़वाल आयुक्त ने किया निरीक्षण, बीएलओ को समयबद्ध ढंग से हर पात्र मतदाता तक पहुंचने के दिए निर्देश”

“हरिद्वार ग्रामीण में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का गढ़वाल आयुक्त ने किया निरीक्षण, बीएलओ को समयबद्ध ढंग से हर पात्र मतदाता तक पहुंचने के दिए निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को विधानसभा संख्या-35 हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 32, 33 एवं 34 का क्षेत्र भ्रमण कर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार हरिद्वार, संबंधित बीएलओ एवं स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र फार्म के वितरण एवं संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल संख्या 32 की बीएलओ विनीता शर्मा ने बताया कि कुल 1118 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जिनमें से 330 फार्म अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि इस मतदेय स्थल में चंडीपुल के निकट स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र भी शामिल है, जहां मतदाताओं तक पहुंचने में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।मतदेय स्थल संख्या 33 की बीएलओ मनोरमा ने जानकारी दी कि यहां 1020 मतदाताओं को फार्म वितरित किए गए, जिनमें से 195 फार्म अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। इस क्षेत्र में भी चंडीपुल के आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मतदाता शामिल हैं।

वहीं मतदेय स्थल संख्या 34 की बीएलओ हेमा जोशी ने बताया कि कुष्ठ आश्रम स्थित इस मतदेय स्थल पर 286 मतदाताओं को गणना प्रपत्र फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से 104 फार्म अभी तक प्राप्त नहीं हो सके हैं।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बीएलओ को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर शेष मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि वह एस आई आर के कार्य में सजगता के बूथ लेवल आफिसर्स का पूर्ण सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार तहसीलदार सचिन कुमार बीएलओ एवं स्थानीय मतदाता मौजूद रहे।

ALSO READ  "लक्सर तहसील में आपदा प्रबंधन की अहम बैठक: ADM ने दिए जलभराव व आपदा हालात से निपटने के सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522