न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निर्देश » “कुंभ 2027 की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश”

“कुंभ 2027 की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से मेले के लिए विकसित की जा रही अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता व प्रगति की विभिन्न स्तरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। शासन एवं मेला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का आकलन कर रहे हैं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के आयुक्त श्री आनन्द स्वरूप ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 से जुड़ी विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

मंडलायुक्त ने सबसे पहले धनौरी–सिडकुल मार्ग पर पथरी रौ नदी में पुरानी गंग नहर के साइफन के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। कुंभ मेला मद से निर्मित किए जा रहे दो लेन के 90 मीटर स्पान वाले इस पुल के निर्माण के लिए शासन द्वारा 16.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुल के निर्माण हेतु कुल 36 आधार स्तंभ बनाए जाने हैं, जिनमें से 33 स्तंभों का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है तथा शेष तीन स्तंभों का निर्माण भी इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद पाइल कैप का निर्माण कर स्टील सुपर स्ट्रक्चर स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पुल के स्टील ढांचे का निर्माण कार्य समानांतर रूप से कार्यशाला में तेजी से किया जा रहा है।

ALSO READ  "धर्मनगरी हरिद्वार को ‘मॉडल जिला’ बनाने की बड़ी पहल — डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी प्रवेश द्वारों का होगा भव्य सौंदर्यीकरण"

मंडलायुक्त ने नदी तल में चल रहे निर्माण कार्य को और अधिक गति देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी आधार स्तंभों तथा पाइल कैप का निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि निर्धारित समय के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित परीक्षण कराए जाने के भी निर्देश दिए।

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने धनौरी–सिडकुल मोटर मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 8.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुधार एवं डामरीकरण के लिए कुंभ मेला मद से 6.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस सड़क के सुधार हेतु आवश्यक आधारभूत कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा बारिश समाप्त होते ही डामरीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए विकसित किए जा रहे वैकल्पिक मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी निर्माण कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक चरण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता श्री अनुभव नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 7
Users Today : 228
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 7
Users Today : 228
Users Yesterday : 522