न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » निर्देश » “लक्सर तहसील में आपदा प्रबंधन की अहम बैठक: ADM ने दिए जलभराव व आपदा हालात से निपटने के सख्त निर्देश”

“लक्सर तहसील में आपदा प्रबंधन की अहम बैठक: ADM ने दिए जलभराव व आपदा हालात से निपटने के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट एवं भारी वर्षा के मद्देनजर जनपद में जलभराव की स्थिति एवं किसी घटना से निपटने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील सभागार लक्सर में जिला आपदा प्रबंधन के बैठक आहूत की गई जिसमें जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तहसील लक्सर जलभराव की दृष्टिगत सवेंदनशील है इसके लिए यह जरूरी है कि यदि भारी वर्षा के कारण किसी भी क्षेत्र में जलभराव के स्थिति उत्पन्न होती है तो जलनिकासी के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जलनिकास का कार्य त्वरित गति से किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि भारी वर्षा के कारण यदि कोई परिसंपत्ति एवं परियोजना क्षतिग्रस्त होती है तो उसका तत्काल आंकलन करते हुए आंकलन प्रस्ताव फोटोग्राफ सहित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति एवं कोई घटना गठित होने पर इसकी सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के कंट्री रूम एवं बाढ़ चौकियों के कंट्रोल रूम में तत्काल सूचना उपलब्ध करना सुनिश्चित करे ताकि तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जलभराव के स्थिति एवं कोई घटना गठित होने पर लोगों को बनाए जाए राहत शिविर में पहुंचने की कार्यवाही सुनाश्चित की जाए इसके लिए उन्होंने सभी राहत शिवरों में खाद्य सामग्री,बिस्तर,पानी,विद्युत एवं शौचालय की व्यवस्था भी सुनाश्चित कर की जाए।
उन्होंने विद्युत विभाग,जल् संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल विद्युत व्यवस्था सुचारू की जाए तथा क्षेत्र में फील्ड कर्मचारियों से झूलती तारों का भी निरीक्षण किया जाए।
उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने पर पेयजल आपूर्ति तत्काल सुचारू कराई जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, तहसीलदार लक्सर ,सीओ लक्सर नताशा सिंह, डीएसओ तेजबल सिंह,एसीएमओ डॉ अनिल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिआरी अतुल प्रताप सिंह, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल देवेंद्र कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी विमल कुमार, तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।

174 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 6
Users Today : 464
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 6
Users Today : 464
Users Yesterday : 1355