न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » कार्यवाही » रुड़की: पंचायत के बहाने गैंगवार की साजिश नाकाम, नाबालिग बदमाश तमंचे सहित दबोचा

रुड़की: पंचायत के बहाने गैंगवार की साजिश नाकाम, नाबालिग बदमाश तमंचे सहित दबोचा

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के चौकी तहसील क्षेत्र में गश्त कर रहे एसआई नवीन कुमार व कांस्टेबल राकेश राणा ने समय रहते साहसिक कार्रवाई कर गैंगवार की साजिश को विफल कर दिया। रघुनाथ के प्लॉट में करीब दर्जनभर युवक इकट्ठा देख पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ करनी चाही, तभी एक युवक ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। कांस्टेबल राकेश राणा ने तत्परता दिखाते हुए हथियारबंद नाबालिग को मौके पर ही दबोच लिया।साथियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कांस्टेबल ने बदमाश को नहीं छोड़ा। हालात बिगड़ते देख एसआई नवीन ने हवाई फायर किया, जिससे अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए नाबालिग के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। वह पहले से हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में वांछित है।पूछताछ में पता चला कि सक्षम पंडित और रोनित के बीच पुरानी रंजिश के चलते पंचायत के बहाने दोनों गुट आमने-सामने आए थे। कई फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने घायल कांस्टेबल राकेश राणा से मुलाकात कर उनकी सराहना की और ₹2500 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ALSO READ  "लक्सर में मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी! बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर लगा ताला, संचालकों को कड़ी चेतावनी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 9
Users Today : 454
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 2 9
Users Today : 454
Users Yesterday : 496