न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » गंगनहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बावरिया गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी बरामद

गंगनहर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बावरिया गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बावरिया गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लाखों रुपये की ज्वैलरी एवं अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 10 जून को प्रीत बिहार निवासी एकता मुयाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से नगदी और कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।

25 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गाजियाबाद जिले के डासना मसूरी थाना क्षेत्र के निडोरी नई बस्ती निवासी अंकुश पुत्र जोगेंद्र और भोजपुर थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी काले पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद किया गया।

वहीं, गिरोह के दो अन्य सदस्य अमित पुत्र मीतू (हापुड़) और नरेंद्र पुत्र रामफल (गाजियाबाद) अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तारी में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय शाह, राजीव उनियाल, नवीन कुमार, परवीन बिष्ट सहित पुलिस टीम के कई जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

ALSO READ  भोगपुर में डीएम मयूर दीक्षित की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर चला प्रशासन का डंडा, पोकलैंड, जेसीबी व डंपर सहित कई वाहन सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 4
Users Today : 274
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 4
Users Today : 274
Users Yesterday : 861