न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Home » निर्देश » गंगा और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त, सहायक अभियंता सिंचाई का वेतन रोका, ग्राम प्रधान और भेल को नोटिस, अवैध दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

गंगा और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्त, सहायक अभियंता सिंचाई का वेतन रोका, ग्राम प्रधान और भेल को नोटिस, अवैध दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मां गंगा और जल से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में श्यामपुर क्षेत्र में घाटों के संरक्षण और चोरी की घटनाओं को लेकर ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बैठक में अधूरी तैयारी और संतोषजनक जवाब न देने पर सहायक अभियंता सिंचाई का जून माह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।डीएम ने मीट की दुकानों पर अवैध स्लॉटरिंग और फूलों की दुकानों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग को सख्त छापेमारी के निर्देश दिए। हरकी पौड़ी क्षेत्र में नियमों का सख्ती से पालन कराने और अवैध दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।उन्होंने भेल को भी पुरानी राख का उचित निस्तारण न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा और सीईटीपी से निकलने वाले जल की नियमित गुणवत्ता जांच कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग (उत्तराखंड एवं यूपी) को अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराने के आदेश दिए गए।

डीएम ने कहा कि कार्य सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखने चाहिए, और प्रामाणिकता के लिए ‘बिफोर और आफ्टर’ फोटो अनिवार्य होंगे। बैठक में कई विभागीय अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:सैनिक सम्मेलन में गरजे एसएसपी, 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान; समस्याएं सुनीं, अफसरों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 5
Users Today : 285
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 5
Users Today : 285
Users Yesterday : 861