न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “ARTO एल्विन रोक्सी की अगुवाई में चला अब तक का सबसे बड़ा अभियान: उत्तम शुगर मिल में ट्रैक्टर–ट्रॉली पर कसा शिकंजा, 265 चालान, 20 वाहन सीज, कोहरे में सुरक्षा को लेकर दिया कड़ा संदेश”

“ARTO एल्विन रोक्सी की अगुवाई में चला अब तक का सबसे बड़ा अभियान: उत्तम शुगर मिल में ट्रैक्टर–ट्रॉली पर कसा शिकंजा, 265 चालान, 20 वाहन सीज, कोहरे में सुरक्षा को लेकर दिया कड़ा संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। रुड़की उपसंभाग परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्र में ट्रैक्टर–ट्रॉली दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने हेतु दो दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य केंद्र मंगलौर स्थित उत्तम शुगर मिल रहा, जहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर–ट्रॉली गन्ना लेकर पहुंचती हैं। ARTO एल्विन रोक्सी और परिवहन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में टीमों ने मौके पर वाहनों की गहन जांच की।दो दिनों में प्रवर्तन की सभी टीमों द्वारा लगभग 265 चालान किए गए, जिनमें से 20 वाहन सीज किए गए। विशेषकर ट्रैक्टर–ट्रॉली पर फोकस करते हुए 9 चालान ओवरलोडिंग व कृषि ट्रैक्टरों को कमर्शियल उपयोग में लाने पर किए गए, जबकि 3 ट्रैक्टर–ट्रॉली को मौके पर ही सीज किया गया। यह अभियान क्षेत्रीय विधायक झबरे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संचालित किया गया, जिसमें ट्रैक्टर–ट्रॉली सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।उत्तम शुगर मिल परिसर में परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर–ट्रॉली चालकों को कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रिफ्लेक्टर टेप, लाल कपड़ा, चेतावनी लाइट व बैंक लाइट लगाने की अनिवार्यता समझाई। मिल के कांटा स्थल पर टीमों ने वाहन चेकिंग के साथ कई ट्रैक्टर–ट्रॉली पर मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई की। मिल प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया कि सभी वाहनों पर सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित कराए जाएं।

 

अभियान में परिवहन विभाग की टीम—के.के. विजवाण, नवीन तिवारी (TSI), हरीश रावल, राकेश थपलीयाल, रमेश पंत, सोनू कटारिया—और उत्तम शुगर मिल के स्टाफ अनिल सिंह, बीरसिंह चौहान और शिवकुमार का सहयोग सराहनीय रहा।

इस अभियान से विभाग को उम्मीद है कि कोहरे के मौसम में ट्रैक्टर–ट्रॉली से होने वाली दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 14.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861