न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! वारदात से पहले ही दबोचा गया युवक, अवैध चाकू के साथ रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई”

“हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! वारदात से पहले ही दबोचा गया युवक, अवैध चाकू के साथ रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।

इसी क्रम में रानीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपदभर में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 01 जून 2026 की रात्रि को रानीपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।

 इसी दौरान प्रमिला गेस्ट हाउस के सामने रामधाम जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।

पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान शिवकुमार पुत्र पूज्जन, निवासी रामधाम कॉलोनी, झंडा चौक, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई गई है।

 पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे समय रहते दबोच लिया गया।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 190/26, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

 इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल हरीश राणा एवं कांस्टेबल उदय चौहान शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ  बहादराबाद में कांवड़ियों का हाईवे पर हंगामा: जल खंडित होने पर एनएच-334 किया जाम, पुलिस पर पथराव, दो उपद्रवी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 8
Users Today : 846
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 4 8
Users Today : 846
Users Yesterday : 702