न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस का गुंडा तत्वों पर शिकंजा – सराय फायरिंग कांड में 08 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद”

“हरिद्वार पुलिस का गुंडा तत्वों पर शिकंजा – सराय फायरिंग कांड में 08 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, के ज्वालापुर सराय क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 06 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों के तहत की गई।

इससे पहले, घटना के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों महेश और रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 225/2025 अंतर्गत धारा 3(5), 191(2), 191(3), 190, 109 बीएनएस व 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

लगातार दबिश देने के बाद आज 12 मई को अन्य 06 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक लाठी, एक बेसबॉल बैट, एक सरिया, एक चाकू और एक तलवार बरामद की गई।

एसएसपी डोबाल ने युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्तियों को लेकर चिंता जताई और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानून अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ALSO READ  हरिद्वार में सड़क पर लगे पाकिस्तानी झंडे के स्टिकर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर संभाली स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 951