न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही अवैध सोडा यूनिट में मिला ज़हरीला केमिकल, कांवड़ मेले से पहले मचा हड़कंप

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस चल रही अवैध सोडा यूनिट में मिला ज़हरीला केमिकल, कांवड़ मेले से पहले मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।कांवड़ मेले से पूर्व हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से संचालित हो रही सोडा यूनिट का पर्दाफाश किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने छापेमारी कर मौके से सैंपल जब्त किए और जांच शुरू कर दी।यह यूनिट बिना किसी वैध लाइसेंस और गुणवत्ता मानकों के चल रही थी,जहां प्लास्टिक के डिब्बों में बिना लेबल और पहचान के सोडा तैयार किया जा रहा था। यह सोडा स्थानीय रेहड़ी-पटरी वालों के माध्यम से शिकंजी के रूप में बेचा जा रहा था, जो गर्मी में राहत के नाम पर आम जनता को परोसा जा रहा था।छापेमारी के दौरान जो सैंपल मिले, उनमें सोडियम बेंजोएट नामक खतरनाक केमिकल की पुष्टि हुई है। यह एक गंधहीन सफेद क्रिस्टल जैसा पाउडर होता है, जिसका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है—जैसे पेट दर्द, उल्टी, एलर्जी और अन्य गैस्ट्रिक समस्याएं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि बिना ब्रांड, लेबल या लाइसेंस वाले पेय पदार्थों का सेवन न करें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

Share This
ALSO READ  BIG BREAKING:मुजफ्फरनगर में STF का बड़ा एक्शन! ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर दिनेश कुमार गिरफ्तार, ज्वालापुर गैंगस्टर केस में था लंबे समय से फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 2 0
Users Today : 84
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 4 2 0
Users Today : 84
Users Yesterday : 1393