न्यूज़ फ्लैश
“चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक”
Home » निर्देश » आपदा प्रभावित स्कूलों पर शिक्षा मंत्री सख्त: क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें, बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा में न हो समझौता – डॉ. धन सिंह रावत

आपदा प्रभावित स्कूलों पर शिक्षा मंत्री सख्त: क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें, बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा में न हो समझौता – डॉ. धन सिंह रावत

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सूचना आपदा कंट्रोल रूम में देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने आपदा संभावित क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निकटवर्ती स्कूलों में शिफ्ट कर पढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में डॉ. रावत ने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की जानकारी तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, विभागीय स्तर पर एक टोल फ्री नम्बर को क्रियाशील कर सूचनाएं आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक को प्रत्येक जनपद में एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिये ताकि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विद्यालयों के संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को नदी-नालों और आपदा संभावित क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निकटवर्ती विद्यालयों में स्थानांतरित कर बच्चों के अध्ययन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। दिव्यांग छात्रों की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए, इसके लिये अलग से विशेष व्यवस्था करने के भी निर्देश बैठक में दिये गये। इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों के आसपास ही निवास करने के निर्देश दिये और इस दिशा में अधिकारियों को नियमों का कढ़ई से पालन करने को कहा। डॉ. रावत ने अधिकारियों से कहा कि बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता न हो, इसके लिये पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।
बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दिप्ती सिंह, निदेशक एस.सी.ई.आर.टी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

271 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”