न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल
Home » हादसा » डालूवाला में खनन से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए तीन युवक: बुग्गावाला निवासी की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

डालूवाला में खनन से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए तीन युवक: बुग्गावाला निवासी की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डालूवाला खुर्द के पास खनन सामग्री से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शहवाज (22), निवासी बुग्गावाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अमन (23) व मुर्तजा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत तेज थी, और टक्कर इतनी भीषण थी कि शहवाज का चेहरा दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ALSO READ  "देहरादून: चकराता में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 7 7
Users Today : 530
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 7 7
Users Today : 530
Users Yesterday : 930